Tuesday, 12 May 2020
Saturday, 25 April 2020
रमजान
माहे रमजान सुरु आज से ही अपने घरों मे नमाज अदा करेंगे लोग।
मुस्लिम धर्म के लोगो ने सरकार गाइड लाइन का पालन कर घरों मे ही तराबीह का नमाज अदा करेंगे। फलक पर रमजान उल मुबारक के चाँद का दीदार सुकरवार को हुआ। इसके साथ ही माहे रमजान की सुरुवात हो गई। शनिवार से एक माह का रोजा सुरु हो जायेगा। सुकुरवार को देर रात तक लोगो ने सेहरी कर रोजा का नियत की।
अगर आप का शरीर ठीक नहीं है। और आप चाहते है की काश मेरे तबियत अच्छा होता तो मे रोज़ा रखता। जिसने ये सोचा चाहे वो ना भी रखे या रख पाए उनका सवाब लिखा जायेगा।
अगर आप का शरीर ठीक नहीं है। और आप चाहते है की काश मेरे तबियत अच्छा होता तो मे रोज़ा रखता। जिसने ये सोचा चाहे वो ना भी रखे या रख पाए उनका सवाब लिखा जायेगा।
Thursday, 23 April 2020
Coronavirus Jharkhand Updates : रांची के हिंदपीढ़ी से कोरोना के 6 नये मामले, बेड़ो से दूसरा, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 56 हुई।
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus Jharkhand Updates) का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्य में कोरोना के 7 नये मामले सामने आये हैं. सभी 7 केस राजधानी रांची से ही हैं. 7 जो नये मामले सामने आये हैं, उसमें 6 हिंदपीढ़ी (Hindpiri) से और एक मामला रांची के बेड़ो ब्लॉक से है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है।
मालूम हो झारखंड में कोरोना से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक यहां से 8 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बताते चलें की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी को कोरोना का हॉटस्पॉट बनाया गया है. जहां से अब तक कोरोना के 31 केस सामने आ चुके हैं. वहीं रांची के बेड़ो से कोरोना का यह दूसरा मामला है।
आज झारखंड में कुल 94 कोरेाना टेस्ट हुए जिसमें 90 निगेटिव और 4 पॉजिटिव केस आये. झारखंड में एक्टिव केस 42 और 8 लोग ठीक होकर घर भेजे गये हैं. झारखंड में कोरोना के जो केस आये हैं उसमें राजधानी रांची से 32, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद में दो, गिरिडिह में 1, सिमडेगा में दो, कोडरमा में एक, देवघर में एक और गढ़वा में एक कोरोना के केस हैं.
गौरतलब है कि कल बुधवार को भी राज्य में कोरोना के 4 नये केस आये थे. जिसमें राजधानी रांची के कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से तीन और गढ़वा जिला से एक मामले सामने आये थे. हिंदपीढ़ी से ही राज्य में कोरोना का पहला केस सामने आया था. जमात में शामिल मलेशियाई महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
इस बीच झारखंड को कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी राहत तब मिली जब खबर आयी कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक ही परिवार के चार लोग ठीक होकर घर लौट गये. रिम्स में भर्ती हिंदपीढ़ी के चारों (एक ही परिवार के) को बुधवार देर रात छुट्टी दे दी गयी. जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. इस परिवार के दो लोगों (माता-पिता) की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. पिता की मौत 12 अप्रैल को, जबकि मां की मौत 21 अप्रैल हो हुई. हालांकि मां की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।
मजदूर की कहानी
एक मजदूर था जो की रोज काम करता और अपने परिवार का भरण पोषण करता तथा जीविका चलता, एक दिन की बात है। जब हमारे देश मे covid 19 (कोरोना) जैसे महामारी बीमारी आया। और पुरे देश मे तहलका सा मच गया। जिसे लोगो की काफ़ी मुस्किले हालत पैदा कर दी। हमारे देश मे इस बीमारी से जितने लोगो की जान गयी उससे ज्यादा लोग भूख के कारण अपनी जान को गवाना पड़ा। जो बड़े लोग है उसे तो कुछ नहीं हुआ लेकिन जो रोज कमाते है तो ही रोज खाते है। इस जैसे लोगो की हालत गंभीर हो गयी। मुझे नहीं लगता की इस बीमारी को कुछ दिनों मे पूरी तरह ख़त्म कर सकती है। और मुझे तो ये भी नहीं लगता की लोगो की जान भूख से बचा पायेगी सरकार। सरकार तो बड़े वादे करते है की हम लोगो को खाना देंगे रासन देंगे लेकिन मुझे लगता है की जिसे रासन मिलेगी वो तो बच जायेगा। लेकिन जिसे रासन मिलता है उससे भी गरीब लोग हमारे देश मे है लेकिन उसके पास रासन कार्ड नहीं है। वो लोग किया करेंगे।
मजदूर
Tuesday, 21 April 2020
Subscribe to:
Posts (Atom)
https://youtu.be/mUC__vFCB5M
https://youtu.be/mUC__vFCB5M https://youtu.be/mUC__vFCB5M

